Swamiji says… 4.0

swamiji-says-3-0

जब भी हो सके, दूसरों की मदद करने की कोशिश करो | जो ज़रुरतमंद हैं उनकी मदद करना बहुत अच्छी आदत है | जब तुम ऐसा करते हो तब तुम अपनी मदद भी करते हो, क्योंकि प्राकृति का नियम है की जैसा तुम करोगे वैसा ही तुम्हारे साथ भी होता है |

Swamiji says… 2.0

आज में जियो | आज का दिन अच्छा करने की कोशिश करो | न आने वाले कल की चिंता करो, न जो कल बीत गया है उसकी चिंता करो | बीता समय निकल गया है और आने वाला कल हमारे हाथ में नहीं है | हम जो भी कर्म आज करेंगे वो अपने आप हमारे आने वाले कल का ध्यान रखेंगे |

दीपावली पर स्वामीजी का सन्देश

img_0750-png

दीपावली के उपलक्ष में सबको प्रण लेना चाहिये कि सदा नेक रास्ते पर चलेंगें, सदा शुद्ध विचार रखेंगे, अपनी वाणी में मिठास रखेंगे – इतनी मिठास कि जिसके भी साथ हों वो भी प्रभावित हो जाए | हम सब इनको अपने जीवन का सिद्धांत बनाएं | इन विचारों को अपने जीवन में ग्रहण करें | स्वामीजी सदैव अपने भक्तों की हरेक नेक इच्छा को पूरा करतें आएं हैं और हमेशा करतें रहेंगें | आमीन |

Swamiji says…1.0

क्षमा कर देना  एक इंसान की बहुत अच्छी आदत है | अगर कोई तुम्हारे साथ बुरा करे, उसे अपने दिल में मत रखो और उसके बारे में सोचते मत रहो | जितना तुम उसके बारे में सोचते हो, उतना ही अपने को नुकसान पहुँचाते हो क्योंकि जो हुआ है उसको सोचते रहने से उतना ही वह बात दिमाग में गढ़ जाती है और तुम्हे दुःख पहुंचाती है |