आज में जियो | आज का दिन अच्छा करने की कोशिश करो | न आने वाले कल की चिंता करो, न जो कल बीत गया है उसकी चिंता करो | बीता समय निकल गया है और आने वाला कल हमारे हाथ में नहीं है | हम जो भी कर्म आज करेंगे वो अपने आप हमारे आने वाले कल का ध्यान रखेंगे |
क्षमा कर देना एक इंसान की बहुत अच्छी आदत है | अगर कोई तुम्हारे साथ बुरा करे, उसे अपने दिल में मत रखो और उसके बारे में सोचते मत रहो | जितना तुम उसके बारे में सोचते हो, उतना ही अपने को नुकसान पहुँचाते हो क्योंकि जो हुआ है उसको सोचते रहने से उतना ही वह बात दिमाग में गढ़ जाती है और तुम्हे दुःख पहुंचाती है |